टूर्नामेंट का आयोजन 23 अक्टूबर को शुरु हुआ था, जो 1 नवम्बर तक चलेगा।
चार बार विश्व चैम्पियन रह चुकी जापान ने 358.884 अंक हासिल किए, जबकि चीन 357.027 अंकों के साथ दूसरे और ब्रिटेन 354.417 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
मौजूदा ओलम्पिक एवं पांच बार ऑल-अराउंड चैम्पियन रह चुके जापान के कोही उचीमुरा ने रविवार को पोल वॉल्ट, पैरलल बार और हाई बार स्पर्धाओं में तो बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन फ्लोर एक्सरसाइज में वह लड़खड़ा गए। हालांकि अंतत: पोमेल हॉर्स और स्टील रिंग्स स्पर्धा में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने में सफल रहे।
ऑल अराउंड रैंकिंग में उचीमुरा शीर्ष पर हैं और उनके बाद ब्रिटेन के डेनिएल पुरविस दूसरे तथा चीन के डेंग शुदी तीसरे स्थान पर हैं।
शुक्रवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में अगर उचीमुरा ऐसा ही प्र्दशन करते हैं तो वह लगातार छठी बार ऑल अराउंड चैम्पियन बन जाएंगे।
चीन की टीम के प्रबंधक ये जेनान का मानना है कि वह फाइनल्स में अच्छा कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि टीम ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath