हिलेरी क्लिंटन की रैली में कैटी पेरी ने प्रस्तुति दी

लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप गायिका कैटी पेरी ने आयोवा में हिलेरी क्लिंटन के नवीनतम चुनाव अभियान में प्रस्तुति दी। अपने दो प्रेरणादायक गीतों ‘फायरवर्क्‍स’ और ‘रोअर’ से पेरी ने भीड़ का स्वागत किया।

एसिजशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका ने सफेद स्ट्रैपलैस ड्रेस पहनी थीं और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें मंच पर पेश किया।

बिल ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी भी कैटी पेरी को इस प्रकार पेश नहीं किया।”

यह बताते हुए कि उन्होंने डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की दावेदार को समर्थन क्यों दिया, पेरी ने कहा, “मैं हिलेरी के साथ हूं। मुझे उनके भविष्य और उनकी सोच पर भरोसा है। मैं पुरुषों और महिलाओं के समान अधिकारों में विश्वास रखती हूं।”

पेरी ने हिलेरी क्लिंटन के इंस्टाग्राम पर राजनेता के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493