आयरलैंड पुरुष हॉकी टीम 100 बाद ओलम्पिक में खेलेगी

डबलिन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने यह निश्चित कर दिया की आयरलैंड की पुरुष हॉकी टीम 100 साल बाद ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगी ।

बीते 100 सालों में यह पहला ऐसा मौका है जब आयरलैंड की हॉकी टीम ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर सकी है। इससे पहले यह टीम 1908 के लंदन ओलंपिक में खेली थी और रजत पदक जीता था।

ओसियाना कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर 3-2 की जीत के बाद आयरलैंड ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

ऑस्ट्रेलिया के ओसियाना चैंपयिन बनने के बाद वह टीम क्वालिफाई कर सकती थी जिसका रैंक हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल से क्वालीफाई न कर पाने वाली टीमों में सबसे ज्यादा थी।

बेल्जियम के एंटर्वप में इस साल हुए एचडब्लूएल सेमाीफाइनल आयरलैंड ने पांचवी रैंक हासिल की थी। अब आयरलैंड रियो 2016 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली 11वीं टीम बन गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493