लंदन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्सेनल और चेल्सी क्लब मंगलवार रात को हुए मुकाबले में हारकर इंग्लिश लीग कप से बाहर हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आर्सेनल को चैम्पियनशिप टीम शेफील्ड 0-3 से और चेल्सी को स्टोक सिटी से 1-1 से बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर बाहर होना पड़ा।
लीग तालिका में मैनचेस्टर सिटी के साथ शीर्ष पर स्थित आर्सेनल को मैच के पहले 20 मिनटों में अपनी टीम के दो मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण हार झेलनी पड़ी।
चेल्सी भी मुकाबले के पहले चरण में स्टोक के सामने कमजोर पड़ रहा था, लेकिन लोइक रेमी ने मुकाबले के आखिरी मिनटों में गोल दागते हुए 1-1 से बराबरी कर ली।
स्टोक से 1-1 से बराबरी करते हुए भी चेल्सी के हाथ सफलता नहीं लगी और उसे पेनाल्टी शूटआउट मे 4-5 से मात खाकर बाहर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath