धर्मशाला, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के इस पर्यटन स्थल धर्मशाला के बाहरी इलाके में गुरुवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ‘फ्री स्पिरिट फिल्म समारोह’ के दौरान दुनियाभर की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी।
आयोजनकर्ता लोबसंग वांग्याल ने आईएएनएस को बताया, “हम समारोह के लिए किसी विशेष थीम का चुनाव नहीं करते, इसलिए हर फिल्म को हम उसकी मौलिकता, प्रस्तुति में विशिष्टता और चयन के लिए अलग दृष्टिकोण के आधार पर देखते हैं।”
वांग्याल के मुताबिक, एक खास निर्णायक मंडल द्वारा 13 पुरस्कारों का चयन किया जाएगा और फिल्म देखने वालों की ओर से एक पुरस्कार का चयन किया जाएगा।
समारोह का आयोजन मैक्लॉडगंज के सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा।
समारोह का उद्देश्य विभिन्न फिल्म शैलियां दिखाना है। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी।
dharmpath.com dharmpath