मंच को स्क्रीन पर लाएगा ‘जी थिएटर’

मुंबई , 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिंदगी चैनल की शुरुआत करने और पाकिस्तानी कार्यक्रमों को भारतीय छोटे पर्दे लाने के बाद ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (जील) ‘जी थिएटर’ लॉन्च करने के जा रहा है।

जील के विशिष्ट प्रोजेक्ट्स की मुख्य निदेशक शैलजा केजरीवाल ने आईएएनएस से कहा, “जी थिएटर की योजना मंच को स्क्रीन पर लाने की है।”

थिएटर के प्रति अपने आकर्षण की बात करते हुए शैलजा ने कहा, “भारत बॉलीवुड को दुनिया में बाहर ले जा रहा है, लेकिन थिएटर के माध्यम को भी जानने समझने का एक मौका था।”

अगले तीन वर्षो में 100 से भी ज्यादा नाटकों का निर्माण करके थिएटर के माध्यम में दर्शकों की रुचि को फिर से बढ़ाया जाएगा।

नाटकों को इंटरनेट, मोबाइल, डीटीएच, टेलीविजन, मल्टीप्लेक्स और शिक्षण संस्थानों में पेश किया जाएगा।

शैलजा ने कहा कि इस योजना को जील के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत गोयनका का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने ने कहा, “हमारे देश में थिएटर के माध्यम से पेश करने योग्य कहानियों का भंडार है, इसलिए हमने सोचा कि लोगों को थिएटर तक ले जाने के बजाय थिएटर को ही लोगों तक ले जाया जाए।”

शुरुआत में जी थिएटर में मोहन राकेश, जयवंत दलवी, सुरेंद्र वर्मा, महेश दत्तानी जैसे नाटककारों के और हिंदी, मराठी, गुजराती, बांग्ला और अंग्रेजी थिएटर के नाटक पेश किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493