अदिति राव जन्मदिन पर बचा रहीं बाघों को

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदिति राव हैदरी बुधवार को अपने 29वें जन्मदिन के अवसर पर सुंदरवन में बाघों को बचा रही हैं।

‘दिल्ली-6’, ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’, ‘रॉकस्टार’, और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री अदिति ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज इन अद्भुत लोगों बिट्टू सहगल, एनडीटीवी, एयरसेल सेव अवर टाइग्रस के साथ सुंदरवनों में बाघों को बचा रही हूं।”

फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ की अभिनेत्री सुंदरवन में हैं। वहीं मनोरंजन-जगत के उनके दोस्तों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दी।

रितेश देशमुख : अदिति राव हैदरी जन्मदिन मुबारक हो। अच्छा दिन और अच्छा साल रहे।

पुलकित सम्राट : अदिति राव हैदरी जन्मदिन की बधाई हो।

गुनीत मोंगा : अदिति राव हैदरी जन्मदिन मुबारक हो! अधिक शक्तिशाली बनों और चमकती रहो।

पुनीत मल्होत्रा : मेरी दोस्त जन्मदिन की बधाई हो।

लीजा रे : जन्मदिन मुबारक हो।

निखिल आडवाणी : अदिति राव हैदरी जन्मदिन की शुभकामनाएं। साल बहुत अच्छा रहे, हमेशा प्यार बिखेरो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493