‘असद के बिना सीरिया संकट का समाधान नहीं’

दमिश्क, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि सीरिया के साढ़े चार साल से चले आ रहे संकट का समाधान राष्ट्रपति बशर अल असद को किनारे लगाकर नहीं किया जा सकता।

दमिश्क, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि सीरिया के साढ़े चार साल से चले आ रहे संकट का समाधान राष्ट्रपति बशर अल असद को किनारे लगाकर नहीं किया जा सकता।

प्रेस टीवी की रपट के अनुसार सीरिया की यात्रा पर आए फ्रांसीसी सांसदों के दल के प्रमुख विपक्षी सांसद जीन-फ्रेडरिक पोएस्सन ने मंगलवार को सीरिया की संसद के अध्यक्ष जिहाद अल-लाहम से मुलाकात के बाद यह बात कही।

क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद पॉइसन ने कहा, “सीरिया के राजनीतिक हालात को सुधारने की यह शर्त है कि सीरिया की जनता द्वारा निर्वाचित राष्ट्रपति असद के साथ संवाद किया जाए। यह तय करना विदेशी राष्ट्रों का काम नहीं है कि सीरिया का नेतृत्व कौन करेगा। यह हक सीरिया की जनता का है।”

उन्होंने कहा कि वह फ्रांस के लोगों को समझाएंगे कि “अपने हितों को हासिल करने के लिए हमारे पास अन्य नीतियां और गठजोड़ भी हैं।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्रांस की सरकार जल्द ही सीरिया में अपना दूतावास फिर से खोलेगी।

लाहम ने कहा कि सीरिया के अंदरूनी मामलों में विदेशी ताकतों की दखलंदाजी और सरकार विरोधी ताकतों को हथियारबंद करना अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

फ्रांस उन पश्चिमी देशों के गठबंधन में शामिल है जो असद के खिलाफ लड़ रहे संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493