रियलिटी शो में जाने को उत्सुक हैं आंचल

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी टेलिविजन शो ‘रोडीज’ के आठवें सत्र में जीत हासिल करने के बाद अभिनेत्री आंचल खुराना सुर्खियों में आईं। वहीं उनका कहना है कि वह अन्य रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए मरी जा रही हैं क्योंकि उन्हें स्टंट करना पसंद है और वह किसी से नहीं डरतीं।

आंचल वर्तमान में धारावाहिक ‘सरोजिनी’ में नजर आ रही हैं उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं रियलिटी शो करने के लिए मरी जा रही हूं। मुझे रियलिटी शो करना पसंद है। मेरा सपनों का किरदार है कि मैं शो के लिए यात्रा करूं, जहां मेरा किरदार यहां से वहां जाए।”

अभिनेत्री ‘नच बलिए’, ‘बिग-बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा पहली प्राथमिकता ‘खतरों के खिलाड़ी’ की होगी, क्योंकि में रोडीज पृष्ठभूमि से हूं। इसलिए मुझे यह स्टंट करना पसंद है। यहां तक की ‘सरोजिनी’ के सेट पर मैं अपने स्टंट करती हूं। मैं किसी भी चीज से नहीं डरती, चाहें वो ऊंचाई, पानी, आग या कुछ भी हो।”

धारावाहिक ‘सरोजिनी’ में आंचल मन्नू का किरदार निभा रही हैं, इसका प्रसारण जी टीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493