अफगानिस्तान में ठंड बढ़ने से भूकंप पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ी

प्रशासन का कहना है कि भूकंप से अफगानिस्तान में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

बदख्शान प्रांत के मोहम्मद मजीद ने कहा, “हम सिर्फ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ठंड से ही नहीं जूझ रहे हैं, बल्कि भोजन और घरों के पुनर्निर्माण में सरकारी मदद की कमी का भी सामना कर रहे हैं।”

आपदा प्रबंधन मामलों के राज्य मंत्री वेस बरमक ने बुधवार को अफगानिस्तान के निचले सदन वोलेसी जिरगा को बताया कि इस भूकंप में 115 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 15 बदख्शान प्रांत के हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 556 लोग घायल हुए हैं, 7,630 घर नष्ट हो गए हैं। देशभर में 1,000 से अधिक मवेशियों की भी जान गई है।

बदख्शान प्रांतीय परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला नाजी नजारी ने कहा कि वे अब भी संघीय सरकार से सहयोग का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने बदख्शान प्रांत में भूकंप के कारण 15 लोगों की मौत के अतिरिक्त 67 लोग घायल हुए हैं और यहां 2,700 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश किशम, जार्म, यमगान, शागनान और वरदोज जिलों में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493