चीन 2020 तक विकसित करेगा उपग्रह प्रणालियां

एक शीर्ष आर्थिक योजनाकार ने बताया कि राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग की वेबसाइट पर जारी लंबी अवधि के नागरिक अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे के विकास की योजना के मुताबिक, तीनों उपग्रह प्रणालियां लगातार और स्थायी सेवा प्रदान करने में सक्षम होनी चाहिए।

योजना के मुताबिक, अगले दशक में चीन क्रमिक रूप से नागरिक अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगा, जिसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, स्वतंत्र विकास एवं नियंत्रण, उचित वितरण और वैश्विक विस्तार शामिल है।

ये तीनों प्रणालियां चीन के आधुनिकीकरण अभियान के सहयोग के लिए विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों की मांगों को पूरा करने में सक्षम होनी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोगों के जीवन में सुधार हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493