‘एक्स..’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगी हुमा, राधिका

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बदलापुर’ में अपने अभिनय का जादू चलाने के बाद, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे एक बार फिर फिल्म ‘एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट’ में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

फिल्म महिला-पुरुष के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म की कहानी 11 अलग कहानीकारों ने गढ़ी है, जो फिल्म बनाने के लिए अलग-अलग भागों से साथ आए हैं। फिल्म में हुमा, राधिका और स्वरा भास्कर के अलावा रजत कपूर भी हैं।

मनीष मुंद्रा और दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट’ 20 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493