हंसल के साथ काम को नकार न सका : राजकुमार राव

चेन्नई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हंसल मेहता के साथ तीसरी फिल्म ‘अलीगढ़’ में काम करने वाले है। राव का कहना है कि वे मेहता के साथ काम करने का मौका कभी नहीं गंवा सकते ।

राजकुमार ने आईएएनएस को बताया, “अगर मुझे हंसल की फिल्म में कोई छोटा सा रोल मिलता तो भी मैं उसे सहर्ष करता। मैं उन्हें कभी भी ना नहीं कह सकता।”

राव ने कहा, “मैं एक खूबसूरत फिल्म में काम करने के मौके को गंवाना नहीं चाहता था। फिल्म की कहानी के साथ केवल हंसल ही न्याय कर सकते थे। मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी और मुझे उससे प्रेम हो गया। खासतौर मुझे अपनी भूमिका बेहद पसंद आई। यह मेरे करियर के अन्य किरदारों से बिल्कुल भिन्न है।”

फिल्म में राजकुमार एक दक्षिण भारतीय पत्रकार दीपू सेबास्तियन की भूमिका निभा रहे हैं। अपने किरदार को गहराई से समझने के लिए उन्होंने वास्तविक किरदार से मुलाकात भी की।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों के बाद फिल्म 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493