डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची शारापोवा

सिंगापुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 70 लाख डॉलर इनामी राशि वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में इटली की टेनिस स्टार फ्लाविया पेनेटा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में गुरुवार को रेड ग्रुप के मैचों में शारापोवा ने अमेरिकी ओपन विजेता पेनेटा को 7-5, 6-1 से सीधे सटों से मात देते हुए सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया।

शारापोवा ने मुकाबले के बाद पेनेटा की तारीफ करते हुए कहा, “मैं पिछले कुछ समय से उनसे हारती आ रही थी और मैं जानती हूं कि पेनेटा कि तरह की मजबूत प्रतिभागी और प्रतिद्वंद्वी हैं। इसलिए मैं उन्हें खेल से सन्यास लेने से पहले हराना चाहती थी।”

अमेरिकी ओपन विजेता पेनेटा ने शारापोवा के साथ को हुए मुकाबले के बाद टेनिस जगत से संन्यास ले लिया। टूर्नामेंट में गुरुवार को हुआ मुकाबला उनके करियर का अंतिम मैच रहा।

दूसरे मुकाबले में पोलैंड की एगनिस्का राडवांस्को ने विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 7-6, 6-1 से मात दी।

टूर्नामेंट में शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जहां रेड ग्रुप में 3-0 के साथ शीर्ष पर कायम शारापोवा का सामना व्हाइट ग्रुप में दूसरे नंबर पर काबिज खिलाड़ी से होगा। वहीं, दूसरी ओर राडवांस्को का सामना व्हाइट ग्रुप में शीर्ष पर कायम गैरबाइन मुगुरूजा से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493