अभ्यास मैच : राहुल, नायर ने अध्यक्ष एकादश को सम्भाला (लीड-1)

मुम्बई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकेश राहुल (नाबाद 39) और करुण नायर (नाबाद 36) ने चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी करते हुए शुक्रवार को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम को सम्भालने का काम किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने अपनी पहील पारी में भोजनकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।

राहुल ने 81 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं जबकि नायर ने 50 गेंदों का सामना कर आठ बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने एक समय महज 27 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

उन्मुक्त चंद महज चार रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा सिर्फ पांच रन बना सके। श्रेयष अय्यर के बल्ले से नौ रन निकले।

अय्यर का विकेट 27, पुजारा का 13 और चंद का चार रनो के कुल योग पर गिरा। डेल स्टेन ने अब तक दो विकेट लिए हैं जबकि वेरनान फिलेंडर को एक सफलता मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493