जीवन की भावनाओं का दर्पण है ‘कन्नू’ : प्रभात भट्टाचार्य

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता प्रभात भट्टाचार्य अपनी आगामी फिल्म ‘कन्नू’ से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म मानवीय संबंधों और भावनाओं को दर्शाती है।

प्रभात की फिल्म खेल पर आधारित है, जो कि गुरु-शिष्य संबंधों को दर्शाती है। इसमें दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फुटबाल कोच विश्वजीत सरकर के किरदार में हैं।

प्रभात ने बताया, “फिल्म ‘कन्नू’ मानव संबंधों, प्रयासों और भावनाओं के बारे में है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो जीवन की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहता है।”

प्रभात अपनी फिल्म और उसके विषय को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि भले ही फुटबाल पर कितनी ही फिल्म बन गई हों, लेकिन अपने अनूठे दृष्टिकोण के कारण एक अलग फिल्म होगी।

फिल्म ‘कन्नू’ की शूटिग साल के अंत में शुरू होगी और इस फिल्म में कई टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आने वाले अभिनेता अंकित मोहन को फुटबाल टीम के कप्तान के तौर पर देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493