फडणवीस ने मुंबई फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को 17वें जियो एमएएमआई फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए इसे फिल्मोद्योग के प्रति एक सम्मान बताया, जो लाखों लोगों को रोजगार देता है।

फडणवीस ने फिल्मोत्सव के साल-दर-साल और भव्य होने की कामना की और भरोसा दिलाया कि उनकी सकार आने वाले वर्षो में भी इस फिल्मोत्सव में सहयोग जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, “मैं फिल्मोत्सव के उद्घाटन का सौभाग्य दिए जाने को एक सम्मान मानता हूं। हमारे देश में सिनेमा और क्रिकेट दो धर्म की तरह हैं। मैं इस फिल्मोत्सव को साकार करने वाली टीम को बधाई देता हूं। यह फिल्मोत्सव उस उद्योग के प्रति एक सम्मान है, जो करीब 14 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह फिल्मोत्सव दुनियाभर के फिल्मकारों को एक छत के नीचे लाया है। मैं चाहूंगा कि वे इस शहर में आएं और अपनी फिल्में बनाएं।”

फिल्मोत्सव में इजरायल के जाने-माने फिल्मकार अमोस गिताई और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान एवं गीतकार जावेद अख्तर को ‘इंटरनेशनल एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

फिल्मोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493