राज ठाकरे के घर कमल हासन का जोरदार स्वागत

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार कमल हासन ने शुक्रवार पूर्वाह्न् यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके कृष्णकुंज निवास पर मुलाकात की।

ठाकरे परिवार -राज, उनकी पत्नी शर्मिला और बेटी उवर्शी- ने कमल हासन और उनके दो रिश्तेदारों का भव्य स्वागत किया।

शर्मिला ने हासन को नमस्ते किया, जबकि उनकी बेटी उवर्शी ने कमल के पैर छूकर उनके आशीर्वाद लिए।

राज ठाकरे और कमल हासन की मुलाकात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, जबकि मनसे पदाधिकारियों ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया है, और इस कयास को खारिज कर दिया कि कमल मनसे में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493