विगो (स्पेन), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब सेल्टा विगो के लिए खेलने वाले डिफेंडर गुस्तावो काबराल ने स्पेन की नागरिकता हासिल कर ली है।
विगो (स्पेन), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब सेल्टा विगो के लिए खेलने वाले डिफेंडर गुस्तावो काबराल ने स्पेन की नागरिकता हासिल कर ली है।
अर्जेटीना में जन्मे काबराल अब रोस्टर में विदेशी खिलाड़ी के तौैर पर नहीं गिने जाएंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 30 साल के काबराल ने 2012-13 में लेवांते का साथ छोड़ते हुए सेल्टा के साथ करार किया था।
वह अब तक इस क्लब के लिए 100 से अधिक मैच खेल चुके हैं। काबराल का करार 30 जून, 2016 को समाप्त हो रहा है लेकिन इसका नवीकरण कर दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath