16 लाख साल पहले था वनबिलाव का अस्तित्व

लंदन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के बर्सिलोना में मिले वनबिलाव (आइबेरियन लिंक्स) के जीवाश्मों से पता चलता है कि 16 लाख साल पहले यहां इसकी फीलाइन (विडाल) प्रजाति मौजूद थी।

वनबिलाव की फीलाइन प्रजाति को लुप्तप्राय माना जाता है।

यह नई प्रजाति स्पेन के डोनाना नेशनल पार्क में मौजूद वनबिलाव की तुलना में 10-20 सेंटीमीटर लंबी और लगभग 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाली है।

वनबिलाव की यह सबसे पुरानी प्रजाति है जो कि आइबेरियन प्रायद्वीप में 2003 में पाई गई थी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, फीलाइन के अवशेष यह साबित करते हैं कि 16 से 17 लाख सालों पहले यह आईबेरियन प्रायद्वीप में पाई जाती थी।

अबतक वैज्ञानिक वनबिलाव की उपस्थिति को 10 लाख तथा 11 लाख साल पहले का बताते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493