मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा कि वह रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘काबली’ की शूटिग दिसंबर से शुरू करेंगी।
मुंबई में जारी 17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्मोत्सव में राधिका ने आईएएनएस से यह बताया।
राधिका ने आईएएनएस से कहा, “मैं काफी उत्साहित हूं। मैं पहली दिसंबर से शूटिंग शुरू करूंगी। अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि फिल्म की शूटिग मलेशिया में होगी या कहीं और।”
पी. रंजीत निर्देशित फिल्म ‘काबली’ में राधिका सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, रजनीकांत को इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाते देखा जाएगा।
फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग मलेशिया में ही होगी। हाल ही में चेन्नई में फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पूरी की गई।
रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘काबली’ अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath