जिमनास्टिक चैम्पियनशिप : जापान के उचीमूरा की ऐतिहासिक जीत

जापान के 26 वर्षीय खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता ने जहां 92.332 अंकों के साथ इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, क्यूबा के मनरीक लारडुएट ने 90.698 अंकों के साथ रजत और चीन के देंग शुदी ने 90.099 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

उचीमूरा के नेतृत्व में जापान ने इस टूर्नामेंट में बुधवार को 37 साल बाद पहला विश्व टीम खिताब भी जीता।

उचीमूरा ने कहा, “मैंने अपना ध्यान सिर्फ इस पर रखा कि मुझे स्वर्ण पदक जीतना है। मैंने कोई गलती नहीं की और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की।”

साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले उचीमूरा इतिहास रचने के बावजूद स्वयं को सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट नहीं मानते। उनका कहना है कि उन्होंने इतिहास में कई बेहतरीन जिमनास्ट देखे हैं और उन्हें नहीं लगता की वह सबसे सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493