बशर अल-असद के भविष्य पर फैसला नहीं

वियना में महत्वपूर्ण देशों ने बहुपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया, जिसमें सीरिया के संकट को खत्म करने के लिए कूटनीतिक समाधान ढूंढने पर जोर दिया गया। रूस के विदेश मंत्री सेर्जेई लावरोव तथा अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि अल-असद के भविष्य को लेकर अभी भी मतभेद हैं, हालांकि वार्ता में कुछ प्रगति हुई है।

केरी ने स्वीकार किया कि अल-असद का भविष्य वियना वार्ता में भाग लेने वाले देशों के बीच विवाद का एक मुख्य बिंदू है, लेकिन इस बात से अवगत कराया कि सीरिया पर उसका रुख नहीं बदला है।

कुछ पक्ष खासकर अमेरिका व कुछ खाड़ी देशों का मानना है कि सीरिया संकट के समाधान के हिस्से के रूप में अल-असद को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना चाहिए।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस ने कहा कि सीरिया के लोग अपने भविष्य का फैसला खुद करेंगे और रूस सीरिया में संकट को खत्म करना चाहता है। रूस सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493