अनिल सिंह(भोपाल)—धर्मपथ के लिए—-अघोर पीठ वाराणसी में सप्तमी 17 अप्रेल को मनाई जायेगी,इस दिन माँ का डोला निकाला जाता है जो सायं काल आरम्भ होता है ,डोला पूरे आश्रम के भ्रमण पर निकलता है एवं माँ के दर्शनों को भक्त जयकारे लगाते हुए लालायित कतारबद्ध एवं अनुशासन में खड़े रहते हैं।भक्त अघोर परम्परा के अनुसार नवरात्र की उपासना करते हैं,और इन दिनों की प्रतीक्षा में रहते हैं ,यदि जिन्हें इस नवरात्र पूजन में गुरुदेव जी का सानिध्य मिल जाता है तब तो वहां का आनंद ही अतुलनीय हो जाता है.18 ता . को अष्टमी पूजन और 19 को नवमी पूजन एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा।
dharmpath.com dharmpath