बास्केटबॉल : एशिया चैम्पियनशिप में इराक से हारी भारत यू-16 टीम

जकार्ता, 1 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया बास्केबॉल चैम्पियनशिप के चौथे संस्करण में रविवार को भारतीय अंडर-16 टीम को इराक के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में प्रारंभिक चरण के मुकाबले में भारत को इराक के हाथों 69-90 से हार मिली।

16 घंटे के अंदर अपना दूसरा मैच खेलने उतरी भारतीय टीम के कप्तान पी. बालाधानेश्वर और फारवर्ड अंकित जोशी तथा सेंटर आदर्श जयकुमार ने काफी संघर्ष किया, लेकिन दूसरे दौर में इराक की बढ़त के आगे विफल रहे।

टूर्नामेंट में सोमवार को भारत 13वें-14वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन मैच खेलेगा। भारत का क्लासीफिकेशन मैच हांगकांग और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।

भारत को इससे पहले 13-16वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन मैच खेलना था, लेकिन उत्तरी कोरिया की अनुपस्थिति के कारण भारत को बाई मिला, इसीलिए वह अब 13वें-14वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493