विश्व जिमनास्टिक : वॉल्ट फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं भारत की दीपा

ग्लासगो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की दीपा करमाकर यहां जारी विश्व जिमनास्टिक चैम्पियनशिप-2015 की महिलाओं के वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं।

ग्लासगो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की दीपा करमाकर यहां जारी विश्व जिमनास्टिक चैम्पियनशिप-2015 की महिलाओं के वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं।

इस स्पर्धा का स्वर्ण रूस की पासेका मारिया ने जीता। मारिया ने कुल 15.666 स्कोर बनाया। दक्षिण कोरिया होंग युन जोंग (15.663) ने रजत जीता जबकि अमेरिका की बाइल्स सिमोन (15,541) ने कांस्य हासिल किया।

दीपा ने फाइनल में 14.683 स्कोर हासिल किया। ब्रिटेन की डोवी एलिसा 14.899 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

चीन की वांग यान ने छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 14.583 स्कोर हासिल किाय।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493