जर्मन लीग : रेउस की बदौलत डार्टमंड ने ब्रेमेन को 3-1 से हराया

बर्लिन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मार्को रेउस के दो गोलों की मदद से बोरूसिया डार्टमंड ने शनिवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में बेडरर ब्रेमेन को 3-1 से हरा दिया।

इसके अलावा जर्मन लीग के 11वें दौर में श्हाल्के को इंगोलस्टाड ने 1-1 की बराबरी पर रोका जबकि जूलियन ड्राक्सलर के गोल की मदद से वूल्फ्सबर्ग ने लेवरकुसेन को 2-1 से हरा दिया।

इस सीजन के तीसरे ड्रॉ के साथ श्हाल्के तालिका में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया है।

दूसरी ओर, डार्टमंड ने पहले स्थान पर काबिज बायर्न म्यूनिख और अपने बीच के अंकों की संख्या को घटाकर पांच कर लिया है। ब्रेमेन हालांकि अभी 14वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493