बुखारेस्ट नाइट क्लब अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 30

प्रशासन के मुताबिक, बुखारेस्ट के दो अस्पतालों में रविवार को तीन युवा महिलाओं की मौत हो गई।

आंतरिक मंत्रालय के सचिव रईद अराफात ने रविवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सरकारी कार्यबल को बताया कि अगले कुछ घंटों में लगभग 20 घायलों के मरने की भी संभावना है।

अराफात ने बैठक में कहा, “घायलों में 90 गंभीर अवस्था में है। कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।”

रोमानिया के नाइट क्लब में हुआ यह हादसा देश के सार्वजनिक स्थानों पर पिछले कई दशकों में हुआ सर्वाधिक गंभीर मामला है। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ‘कोलेक्टिव’ नाम के इस नाइटक्लब में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान चिंगारी भड़कने से यह आग लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493