जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में चीन ने जीता पुरुष पैरलेल बार्स खिताब

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित टूर्नामेंट के पैरलेल बार्स के पुरुष वर्ग में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में चीन के हाओ ने जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया।

चीन के 23 वर्षीय जिमनास्ट ने फाइनल मुकाबले में 16.216 अंक हासिल किए और जीत दर्ज की। यूक्रेन के वेरनिएव ओलेग ने 16.066 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में अजरबैजान के स्टेपको ओलेग और चीन के डेंग शुदी को समान अंकों के लिए कांस्य पदक मिला। दोनों ने 15.966 अंक हासिल किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493