सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.68 अंकों की गिरावट के साथ 26,559.15 पर और निफ्टी 15.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,050.80 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.14 अंकों की गिरावट के साथ 26,641.69 पर खुला और 97.68 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 26,559.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,824.30 के ऊपरी और 26,378.26 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,054.55 खुला और 15.00 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,050.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,060.70 के ऊपरी और 7,995.60 के निचले स्तर को छुआ।

हालांकि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 8.65 अंकों की तेजी के साथ 10,983.25 पर और स्मॉलकैप 23.19 अंकों की गिरावट के साथ 11,292.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.91 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.53 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.33 फीसदी), तेल एवं गैस (0.30 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों- धातु (1.27 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.05 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.72 फीसदी) और बिजली (0.18 फीसदी) में गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493