‘सिया के राम’ की शूटिंग श्रीलंका में

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पौराणिक टीवी धारावाहिक ‘सिया के राम’ की टीम रावण के साम्राज्य के बाह्य हिस्सों की शूटिंग के लिए शीघ्र ही श्रीलंका रवाना होगी।

ट्राएंगल प्रोडक्शन्स के एक सूत्र ने बताया, “धारावाहिक की शूटिंग भारत में और उसके आसपास की जगहों पर की जा रही है। हमने हाल ही में कार्यक्रम के कुछ हिस्सों की शूटिंग भुज में समाप्त की है और शीघ्र ही हम भूटान जाएंगे।”

सूत्र के मुताबिक, “आगामी योजना प्रकृति प्रदत्त अछूती लोकेशन्स पर शूटिंग करने की है। जब हम रावण का घर दिखाएंगे, तो हम उसे प्रामाणिक लुक देना चाहते हैं। इसके लिए एक टीम श्रीलंका में शूटिंग करेगी।”

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में रामकथा का एक ताजा परिप्रेक्ष्य दर्शाया जाएगा और पहली बार कहानी मिथिला कुमारी सीता के दृष्टिकोण से दिखाई जाएगी।

नई अभिनेत्री मदिराक्षी सीता की भूमिका में नजर आएंगी और रावण का किरदार जयराम कार्तिक निभाएंगे।

कार्यक्रम नवम्बर के आखिर से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493