फिल्म ‘कजार्या’ को एंसलर का समर्थन

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। महिला अधिकार कार्यकर्ता और नाटक ‘द वैजाइना मोनोलॉग्स’ की लेखिका एव एंसलर ने भारत में कन्या भ्रूण हत्या के प्रासंगिक विषय पर बनी मधुरीता आनंद की फिल्म ‘कजार्या’ का समर्थन किया है।

विभिन्न फिल्म समारोहों में भाग ले चुकी इस फिल्म को काफी सराहना मिली है।

एंसलर ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘कजार्या’ एक प्रखर, बेचैन कर देने वाली, संगीतमय और प्रकाशमय यात्रा है। यह फिल्म इस सच को सामने लाती है कि हजारों बच्चियों की हत्या और हमारा बुनयादी ढांचा और पारंपरिक दबाव किस प्रकार स्त्रियों को बर्बाद कर देता है और उन्हें अपनी ही आत्मा से मुंह मोड़ने को मजबूर कर देता है। यह एक साहसिक और महत्वूपर्ण फिल्म है, जिसे सभी को देखनी चाहिए।”

यह दो महिलाओं से संबंधित एक थ्रिलर फिल्म है – जिनमें गांव में रहने वाली महिला कजार्या का किरदार मीना हुड्डा ने निभाया है और नई दिल्ली की अवसरवादी पत्रकार का किरदार रिद्धिमा सूद ने निभाया है।

फिल्म की शूटिंग हरियाणा में हुई है और यह चार दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493