टाटा मोटर्स ने मेसी को बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर

चेन्नई/नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शीर्ष वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने सोमवार को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के लियोनेल मेसी को अपना वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया।

टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के लिए तीन बार फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके मेसी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

कंपनी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उन्होंने अपने यात्री वाहनों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेसी के साथ दीर्घकालिक करार किया है।

वक्तव्य में कहा गया है कि ऐसा पहली बार है जब किसी यात्री वाहन कारोबार की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर की नियुक्ति की गई है।

मेसी के साथ अपने करार के तहत टाटा मोटर्स ‘मेडऑफग्रेट’ विज्ञापन से शुरुआत करेगी, जिसमें मेसी भी दिखाई देंगे।

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन निर्माण इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा, “हम वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान कायम करना चाहते थे और मेसी की वैश्विक अपील को देखते हुए हमें वह अपनी ब्रांडिंग के लिए बिल्कुल उपयुक्त लगे।”

मेसी ने इस अवसर पर कहा, “नमस्ते इंडिया। मैं अपने पहले भारतीय ब्रांड के साथ जुड़ने को लेकर बेहद रोमांचित हूं और टाटा मोटर्स परिवार का सदस्य बनकर बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493