मिसीसागा (कनाडा), 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी सिम भुल्लर ने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) डेवलपमेंट लीग में रैप्टर्स 905 टीम के साथ करार किया।
एनबीए ने सोमवार को जारी वक्तव्य में कहा, “रैप्टर्स डी लीग क्लब ने रेन बाइगोर्न्स के सात फुट पांच इंच लंबे सिम भुल्लर को रिकी लेडो की जगह टीम में शामिल किया।”
भुल्लर मौजूदा सत्र में सैक्रामेंटो किंग्स और उसकी एनबीए डी लीग टीम रेनो बाइगोर्न्स के साथ खेलते रहे हैं।
टोंरटो में जन्मे भुल्लर ने रेनो के लिए पिछले सत्र में खेले 39 मैचों में 10.3 औसत अंक हासिल किया और इस दौरान 8.8 औसत रिबाउंड और 3.9 औसत ब्लॉक्स रहा।
22 वर्षीय भुल्लर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सर्व प्रतिष्ठित बास्केटबाल प्रतियोगिता एनबीए में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath