‘चीन-वियतनाम संबंधों के विकास के लिए शी का दौरा अहम’

राजदूत होंग ने एक साक्षात्कार में कहा, “राष्ट्रपति शी के लंबी अवधि के लिहाज से नए युग में चीन-वियतनाम संबंधों के विकास हेतु वियतनाम के नेताओं के साथ मिलकर एक खाका पेश करने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि यह साल चीन-वियतनाम के कूटनीतिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ का प्रतीक है और दोनों ही देशों ने अपने संबंधों के विकास की गति को बनाए रखा है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम और दोनों देशों के बीच लगातार उच्चस्तरीय दौरे होते रहते हैं। होंग के मुताबिक, “इसने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया है।”

शी पांच-छह नवंबर को वियतनाम के दौरे पर होंगे। नवंबर 2012 में सीपीसी की 18वीं नेशनल कांग्रेस के गठन के बाद किसी चीनी राष्ट्रपति का यह पहला वियतनाम दौरा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493