उरुग्वे के स्टार मार्सेलो ने की संन्यास की घोषणा

मोंटेवीडियो, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के फुटबाल स्टार मार्सेलो जालायेता ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। मार्सेलो ने कहा कि वह साल 2016 में संन्यास लेंगे।

पेनारोल के लिए खेलने वाले मार्सेलो ने कहा कि उन्हें अब इस खेल में आनंद नहीं आ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक स्थानीय रेडियो स्टेशन पर मार्सेलो ने बताया, “मैं साल के पहले छह माह में खेलना बंद कर दूंगा। मुझे एहसास हुआ है कि मैं इस खेल में वह योगदान नहीं दे पा रहा हूं, जो दिया करता था। मैं खुद को बाधा महसूस नहीं कर रहा हूं। दरअसल, यह फैसला मैंने पांच महीने पहले ही ले लिया था।”

पेनारोल के 36 वर्षीय खिलाड़ी ने चोटिल होने के कारण संन्यास लेने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा, “एक विजेता के तौर पर संन्यास लेना अच्छा होगा। हालांकि, परिणाम जो भी हो, फैसला ले लिया गया है।”

मार्सेलो ने कहा कि वह संन्यास लेने के बाद फुटबाल जगत से बाहर ही रहेंगे।

उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी ने साल 1995 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493