अमिताभ कोलकाता फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कोलाकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 21वें संस्करण का उद्घाटन यहां 14 नवम्बर को मेगास्टार अमिताभ बच्चन करेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समारोह में उनकी पत्नी जया, अभिनेत्री विद्या बालन, शर्मिला टैगोर और मौसमी चैटर्जी भी उपस्थित रहेंगी। हालांकि सुपरस्टार शाहरुख खान व्यस्तता के चलते समारोह में शामिल नहीं होंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

‘बंगाल के उस्ताद’ नामक संगीतमय प्रस्तुति समारोह का खास आकर्षण होगी।

समारोह का समापन 21 नवम्बर को होगा।

केआईएफएफ के निदेशक यादब मंडल ने कहा, “इस वर्ष केआईएफएफ दूसरी बार एक प्रतिस्पर्धी आयोजन होगा। महोत्सव महिला फिल्मकारों पर केंद्रित है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को ‘रॉयल बंगाल’ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।”

इस वर्ष शर्मिला टैगोर निर्णायक मंडल की अध्यक्ष होंगी।

मंडल ने कहा, “सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 51 लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा जो कि इस समय किसी भी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सबसे बड़ा नकद पुरस्कार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493