वाह्ल्बर्ग की ‘द सिक्स..’ 2017 में प्रदर्शित होगी

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मार्क वाह्ल्बर्ग की ‘द सिक्स बिलियन डॉलर मैन’ 22 दिसंबर, 2017 को प्रदर्शित होगी। यह घोषणा प्रोडक्शन बैनर टीडब्ल्यूसी-डायमेंशन ने की है।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में बतौर निर्देशक डैमियन जिफ्रॉन काम करेंगे। डैमियन ने 1970 के दशक की टीवी श्रृंखला पर बन रही इस फिल्म की पटकथा लिखी है।

जिफ्रॉन फिल्म की शूटिंग सितंबर 2016 से शुरू करेंगे।

फिल्म की कहानी सैन्य अधिकारी स्टीव ऑस्टिन पर आधारित है, जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाने के बाद सरकार के शीर्ष खुफिया कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। दुर्घटना में बुरी तरह घायल इस अधिकारी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से बचाया जाता है, जिससे वह अधिक क्षमतावान बन जाते हैं। वास्तव में वह इसके बाद दुनिया के पहले ‘बायोनिक’ व्यक्ति बन जाते हैं।

वहीं, वाह्ल्बर्ग ने अपने बयान में कहा, “मैं ‘द सिक्स बिलियन डॉलर मैन’ के लिए रोमांचित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493