वूहान इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने अपने विद्यार्थियों को सतर्क किया था कि कई चोर हाल में इलाके में दाखिल हुए हैं। सर्विलांस कैमरों ने चोर की तस्वीरें कैद कर ली थी, जिन्हें बाद में कैंपस में चस्पा कर विद्यार्थियों को उन पर गौर करने के लिए कहा गया था।
चोर बुधवार रात दोबारा संस्थान में घुसा। इस बार उसने स्वयं को एक बड़े एथलीट समूह से घिरा पाया। वह एथलीटों को देखकर अपनी सुरक्षा को लेकर बुरी तरह डर गया।
वूहन के एक समाचार पत्र ‘छुटियान मेट्रोपोलिस डेली’ की रपट के अनुसार, “चोर इस बात से वाकिफ नहीं था कि वह विद्यार्थियों के निशाने पर है। उसने अपने को घिरा पाकर स्वयं को उनसे बचाने के लिए खुद पुलिस को वहां बुला लिया।”
यह पहली बार नहीं है, जब चोर ने किसी अपराध को अंजाम देने के लिए ‘गलत’ जगह को चुना है।
dharmpath.com dharmpath