गोल्फ : पैनासोनिक ओपन में चिक्का तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी एस. चिक्का गुरुवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू हुए चार लाख डॉलर इनामी राशि वाले पैनासोनिक ओपन इंडिया के पहले राउंड में तीन अंडर 69 का स्कोर कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

चिक्का संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे थाईलैंड के थितिफुन युयाप्राकोंग और श्रीलंका के एन. थंगाराजा से सिर्फ एक शॉट पीछे हैं।

पिछले सप्ताह ही एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) में इंडिया मास्टर्स खिताब जीतने वाले चिक्का ने पहले राउंड में पहले, 11वें, 12वें और 16वें होल पर चार बर्डी लगाए और छठे होल पर एकमात्र शॉट चूके।

चिक्का के साथ श्रीलंका के अनुरा रुहाना और आयरलैंड के नियाल टर्नर भी तीसरे स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चिराग कुमार ने मध्यांतर तक तीन अंडर 33 का स्कार किया, जबकि दीपिंदर सिंह कुल्लर, मुकेश कुमार, शुभंकर शर्मा, राहिल गंगजी, सी. मुन्नियप्पा 70 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493