टोरंटो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन में पता चला है कि मिक्सड मार्शल आर्ट की तुलना में मुक्केबाजी में घातक रूप से घायल होने का खतरा है।
मुक्केबाजी सभी खेलों में सबसे खतरनाक और खूनी खेलों में से एक है।
कनाडा में अलबर्टा यूनिवर्सिटी की ग्लेन साथर स्पोर्ट मेडिसिन क्लीनिक में खेल चिकित्सक शेल्बी कार्पमैन ने बताया, “अगर आप मिक्सड मार्शल आर्ट में हिस्सा लेते हैं, तो आप घायल हो सकते हैं, लेकिन इसमें मुक्केबाजी की तुलना में गंभीर रूप से घायल होने की आशंका कम होती है।”
शेल्बी ने कहा, “मार्शल आर्ट में सामान्यतया नाक या चेहरे पर लगी चोटों से खून निकलता है, लेकिन यह अधिक गंभीर नहीं होती।”
शोधकताओं ने मिकस्ड मार्शल आर्ट और मुक्केबाजी के मुकाबलों के बाद चिकित्सा परीक्षणों के दशकभर से भी अधिक समय के आकंड़ों की समीक्षा की और पाया कि मिक्सड मार्शल आर्ट में छोटी चोटों का खतरा ज्यादा होता है, जबकि मुक्केबाजों का गंभीर रूप से घायल होने का खतरा अधिक होता है, जिसमें आखों की चोट, नाक और हड्डियों का टूटना, बेहोश होना जैसे खतरे शामिल है।
शोधकर्ताओं के अध्ययन में साल 2003 से 2013 के बीच हुए 1,181 मिक्सड मार्शल आर्ट लड़ाकों और 550 मुक्केबाजों के मुकाबलों के आंकड़े शामिल हैं।
इस अध्ययन के नतीजे क्लीनिकल जर्नल ऑफ ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath