मोहाली टेस्ट : पुजारा का अर्धशतक , भारत को 142 रनों की बढ़त

मोहाली (पंजाब) 6 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 125 रन बनाकर 142 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए थे और फिर उसने रविचंद्रन अश्विन (51-5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 184 रनों पर समेटकर 17 रनों की बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में भारत ने अब तक मुरली विजय (47) और शिखर धवन (0) के विकेट गंवाए हैं। चेतेश्वर पुजारा 63 और कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर विकेट पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिएि अब तक 30 रनों की साझेदारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493