ऑल स्टार्स टी-20 सीरीज के लिए तेंदुलकर, लारा एक टीम में

न्यूयार्क, 6 नवम्बर (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को शनिवार को सिटी फील्ड में शुरू हो रही क्रिकेट ऑल स्टार्स टी-20 सीरीज के लिए एक ही टीम में रखा गया है। ये दोनों दिग्गज सचिन्स ब्लास्टर्स टीम का हिस्सा हैं।

सचिन ने लारा के साथ-साथ वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग को गुरुवार को हुए ड्रॉ में अपने साथ जोड़ा। साथ ही सचिन ने गेंदबाज के तौर पर आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ, कर्टले एम्ब्रोस, शॉन पोलाक, मुथैया मुरलीधरन और शोएब अख्तर को अपनी टीम में रखा।

दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वार्न ने अपनी वार्न्‍स वॉरियर्स टीम में मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, एंड्रयू सायमंड्स और गेंदबाज के तौर पर कर्टनी वॉल्श, एलन डोनाल्ड और वसीम अकरम को शामिल किया।

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच शनिवार को सिटी फील्ड में खेला जाएगा। दूसरा मैच बुधवार को हॉस्टन के मेड पार्क में होगा।

इसी तरह इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को लॉस एंजेलिस के डॉजर स्टेडियम में होगा।

टीमें :

सचिन्स ब्लास्टर्स : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, माहेला जयवर्धने, कार्ल हूपर, लांस क्लूजनर, शान पोलाक, मोइन खान, ग्रीम स्वान, ग्लेन मैक्ग्राथ, मुथैया मुरलीधरन, शोएब अख्तर और कर्टले एम्ब्रोस।

वार्न्‍स वॉरियर्स : शेन वार्न (कप्तान), मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, माइकल वान, जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा, एंड्रयू सायमंड्स, जोंटी रोड्स, सकलेन मुश्ताक, वसीम अकरम, डेनियल विटोरी, कर्टने वॉल्श, एलन डोनाल्ड और अजीत अगरकर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493