अनुपम खेर की मोदी से अपील, श्रोता बन करोड़ों की सुनें

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक श्रोता बनकर करोड़ों भारतीयों के विचार सुनने का अनुरोध किया।

अनुपम ने ट्विटर के माध्यम से यह अनुरोध किया। अभिनेता ने कहा कि वह सहिष्णुता पर चर्चा के लिये राष्ट्रपति भवन तक एक मार्च का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। हमें पूरी दुनिया में करोड़ों भारतीयों के विचारों को साझा करने के लिए कल का समय दे दीजिए।”

अभिनेता शनिवार को मार्च का आयोजन करेंगे और कलाकारों, लेखकों व चित्रकारों के साथ इसमें शामिल होंगे।

अनुपम ने यह भी लिखा कि भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर ‘मार्च फॉर इंडिया’ का स्थान इंडिया गेट से बदलकर जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय कर दिया गया है। कालाकारों का जुलूस वहां से राष्ट्रीय भवन की ओर कूच करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493