कभी नाटक न करने वाले ऋषि को डराता है मंच

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आज तक किसी नाटक में अभिनय नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी नाटक में अभिनय करने की बड़ी इच्छा है, लेकिन उन्हें नाट्यमंच पर जाने में बहुत डर लगता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या किसी नाटक में काम करना चाहेंगे? ऋषि ने कहा, “मैंने आज तक किसी नाटक में अभिनय नहीं किया है। मेरी बड़ी तमन्ना है, लेकिन मुझे मंच पर जाने में बड़ा डर लगता है।”

ऋषि यहां मशहूर पृथ्वी थिएटर में चर्चित ‘पृथ्वी उत्सव’ के शुभारंभ के मौके पर मौजूद थे, जो उनके दादाजी पृथ्वीराज कपूर की जयंती (3 नवंबर) पर शुरू होता है। उन्होंने ट्विटर पर अपने दादाजी की कुछ तस्वीरें भी साझा की और लिखा, “गुड लुकिंग, ग्रीक गॉड ग्रैंडफादर!”

बीते वर्षो में पृथ्वी उत्सव में आए बदलावों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह हर साल होता आ रहा है और यह वास्तव में एक ऑटो-पायलट है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। यह कोई फायदा कमाने के लिए नहीं है, यह एक साख या जिम्मेदारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493