‘ऑक्युलस’ में भाई संग डराएंगी हुमा

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई अभिनेता साकिब सलीम के साथ आगामी फिल्म में लोगों को डराती नजर आएंगी।

हुमा की आगामी फिल्म, हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्युलस’ का हिदी रीमेक है।

बॉलीवुड सितारों को प्रशिक्षण देने वाली यास्मीन कराचीवाला की ‘बॉडी इमेज फॉर फिटोक्रेटिक’ के लांच पर शामिल हुई हुमा ने कहा, “अपने भाई के साथ काम करना काफी रोमांचक है। हम वही हरकतें स्क्रीन पर करने जा रहे हैं, जो हम घर पर करते हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, “आशा है कि लोग इसका आनंद लेंगे। साकिब एक अच्छे अभिनेता हैं।”

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्युलस’ साल 2013 में रिलीज हुई थी और यह आत्माओं से लड़ने वाले भाई और बहन कहानी है।

फिल्म का निर्देशन ‘मैं और चार्ल्स’ के निर्देशक प्रवाल रमन ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493