चीन का दक्षिण यूरोपीय देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने पर जोर

समुद्री प्रशासन के प्रमुख वांग होंग ने चीन के फुजियान प्रांत के शियामेन में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह से इतर कहा कि चीन और ग्रीस के बीच पिछले एक साल में लगभग 30 समझौते हुए हैं, जिससे चीन और अन्य दक्षिण यूरोपीय देशों के बीच अधिक सहयोग का मार्ग बना है। चीन और ग्रीस ने समुद्री बुनियादी ढांचागत निर्माण, प्रौद्योगिकी, परिवहन, जहाज निर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि चीन और दक्षिण यूरोपीय देशों के बीच सहयोग 21वीं सदी के समुद्री रेशम मार्ग का यूरोपीय विस्तार ही है। चीन ने इटली, स्पेन, पुर्तगाल, साइप्रस और माल्टा के साथ समुद्री सहयोग का विस्तार किया है। ये दक्षिणी यूरोपीय देश बंदरगाह निर्माण, औद्योगिक पार्क, परिवहन, पर्यटन और मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493