पेरिस मास्टर्स : खिताब के लिए भिड़ेंगे जोकोविक, मरे (लीड-1)

पेरिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में स्टान वावरिंका को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

शनिवार को मुकाबले में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविक ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी वावरिंका को 6-3, 3-6, 6-0 से मात देकर फाइनल में कदम रखा। अमेरिकी ओपन के बाद जोकोविक पहली बार कोई सेट हारे लेकिन उन्होंने खुद को सम्भालते हुए वावरिंका का पत्ता साफ किया।

यह साल जोकोविक के लिए काफी अच्छा रहा है। वह इस साल आस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन के अलावा पांच एटीवी टूर खिताब जीत चुके हैं।

10 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविक इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। वह दुबई ओपन में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक के हाथों क्वार्टर फाइनल में हारे थे।

टूर्नामेंट में शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर को 6-4, 6-3 से सीधे सटों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

पेरिस मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे और जोकोविक के बीच खिताबी भिड़ंत देखी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493