मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ‘प्रेम रतन धन पायो’ की टीम के साथ यहां महबूब स्टूडियो में पारंपरिक अंदाज में प्रेस सम्मेलन करेंगे।
एक बयान के मुताबिक, फिल्म मारवाड़ी पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए प्रेस सम्मेलन भी इसी अंदाज में करने का फैसला किया गया है। प्रेस सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जाएगा।
फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, “इस फिल्म की टीम मारवाड़ी अंदाज में मेहमानों का स्वागत करेगी।”
इसके लिए स्टूडियो के मंच को राजमहल की तरह बनाया गया है। सजावट से लेकर बैठक और खान-पान भी मारवाड़ी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
सलमान के साथ फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर भी हैं।
फिल्म 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath