कुवैत, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किसी तरह का विकिरण रिसाव से इंकार किया है। हवाईअड्डे पर माल ढुलाई के दौरान रेडियोधर्मी सामग्रियों से भरे चार कंटेनरों से आकस्मिक रिसाव की खबरें थी।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के सहायक अवर सचिव मजीदा अल-कतन ने कहा कि मंत्रालय को कुवैत अग्निशमन निदेशालय से सूचना मिली थी कि परमाणु चिकित्सा विभाग मंत्रालय के लिए आयातित किए जाने वाले रेडियोधर्मी तत्व आयोडीन के चार कंटेनरों से ढुलाई के दौरान रिसाव हो रहा है।
इस घटना के बाद रेडियोधर्मी सामग्री निरीक्षण दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कंटेनरों की जांच की और विकिरण के स्तर का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र से नमूने इकट्ठे किए।
इस जांच में पता चला है कि कंटेनरों से किसी तरह का कोई रिसाव नहीं हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath